Tuesday, July 9, 2019

चंद्रयान-2 लॉन्च Hindi | chandrayaan 2 launch video

चंद्रयान-2 लॉन्च Hindi | chandrayaan 2 launch video


नमस्कार दोस्तों :-   जैसा कि आप सबको पता है कि चंद्रयान - 2  को लेकर हम व आपके मन में जिज्ञासा तो जरूर जग रही होगी |  तो हमने  आपकी जिज्ञासा को समाप्त करने के लिए आज chandrayaan-2 पर जानकारी  देंगे |  दोस्तों  हमारा काम आपको सही  व शुद्ध भाषा में कंटेंट प्रोवाइड करवाना है तो हमने आपके लिए सरल भाषा में पोस्ट लिखी है साथ ही साथ पोस्ट के निचे वीडियो भी  दे दिया गया है ताकि आप अपनी सहूलियत के हिसाब से समझ सके | 

chandrayaan in hindi,chandrayaan 2 information in hindi,chandrayaan 2 mission in hindi,chandrayaan 2 wikipedia in hindi,chandrayaan 2 upsc in hindi, chandrayaan 2 launch video,chandrayaan 2,isro,telugu news,chandrayaan 2,isro,chandrayaan 2 launch video

chandrayaan 2 information in hindi
chandrayaan 2 in hindi


 तो आइए जानते हैं chandrayaan-2 के बारे में - 

चंद्रयान-2 लॉन्च Hindi | chandrayaan 2 launch video


15 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-2, इसरो ने बताया कैसे रखेगा चांद पर कदम -
इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवान ने ऐलान किया है कि 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने इस मिशन की जानकारी के लिे बनाई गई वेबसाइट को भी लॉन्च किया। सिवान ने बताया कि कैसे धरती से निकलकर चांद तक पहुंचेगा चंद्रयान-2।
इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के वैज्ञानिक आखिरकार चांद पर भारत का दूसरा कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चांद पर जाने को तैयार भारत का स्पेस मिशन चंद्रयान-2 के लॉन्च का ऐलान बेंगलुरु में इसरो के चेयरमैन डॉ. के सिवान कर दिया। उन्होंने बताया है कि 15 जुलाई को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा। सिवान ने बेंगलुरु में इस मिशन से जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट का लॉन्च भी किया।

सिवान ने बताया कि लैंडर को ऑर्बिटर के ऊपर रखा जाएगा। लैंडर, ऑर्बिटर और रोवर को एक साथ कंपोजिट बॉडी कहा गया है। इस कंपोजिट बॉडी को GSLV mk lll लॉन्च वीइकल के अंदर हीट शील्ड में रखा जाएगा। 15 जुलाई को लॉन्च के 15 मिनट बाद GSLV से कंपोजिट बॉडी को इजेक्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोपल्शन सिस्टम के जलने से कंपोजिट बॉडी चांद की ओर बढ़ने लगेगी। कुछ दिन बाद एक रेट्रो बर्न होने से यह चांद की कक्षा में पहुंच जाएगी।

इसके बाद सही समय पर लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा। लैंडर अपने प्रोपल्शन का इस्तेमाल कर चांद से 30 किमी दूर की कक्षा में करीब 4 दिन तक रहेगा। लैंडिंग वाले दिन लैंडर का प्रोपल्शन सिस्टम उसकी वेलॉसिटी को कम करेगा और लैंडर को चांद के साउथ पोल पर लैंड कराएगा। इस प्रक्रिया में करीब 15 मिनट का वक्त लगेगा।

इसरो के लिय गर्व की बात - 

इसरो चेयरमैन का कहना है कि इस मिशन का यह सबसे रोमांचक पल होगा, क्योंकि इसरो ने इससे पहले इस तरह की फ्लाइट को कभी अंजाम नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इसरो ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए रोमांच से भरा लम्हा होगा। चांद पर लैंड होने के बाद रोवर के लिए दरवाजे खुलेंगे और रोवर 1 सेंटीमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चांद की सतह पर पैर रखेगा। ऑर्बिटर इस दौरान चांद की कक्षा में घूमेगा, लैंडर अपनी जगह साउथ पोल पर ही रहेगा और रोवर चांद पर घूमेगा।

चंद्रयान-2 के फ़ायदे :- 

डॉ. सिवान ने बताया कि इसरो का मिशन स्पेस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल लोगों की सुरक्षा और क्वॉलिटी ऑफ लाइफ को बेहतर बनाने के लिए करना है। उन्होंने बताया कि कैसे स्पेस टेक्नॉलजी ने चक्रवाती तूफान फोनी में या ब्रॉडबैंड सेवा दूरवर्ती इलाकों में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अब वक्त है स्पेस साइंस पर ध्यान केंद्रित करने का है। इसके तहत दूसरे ग्रहों को एक्सप्लोर करने के मिशन पूरे किए जाएंगे जिनका फायदा आगे की पीढ़ियों को मिलेगा।

यह विडियो है -   चंद्रयान-2 लॉन्च Hindi | chandrayaan 2 launch video


दोस्तों - विडियो देखने के बाद चेंनल को subscribe करना मत भुलना - 

क्योंकिAll Rounder GuruJi चैनल युवाओं को बेहद उत्पादक बनाने के लिए - तर्क आधारित वीडियो के माध्यम से, यह युवा पीढ़ी को उनकी सफलता के लिए अच्छे मूल्यों और महान आदतों को बढ़ावा देने के अलावा कुछ सोचने के लिए देता है।


     ----------------------- Thanks For Wonching -------------------------

0 comments: