Friday, July 19, 2019

जोधा अकबर की पूरी कहानी | Jodha Akbar History in Hindi

जोधा अकबर की पूरी कहानी | Jodha Akbar History in Hindi



हेलो नमस्कार दोस्तों - जोधा अकबर की प्रेम कहानी भारतीय इतिहास की अनसुलझी कहानियों में से एक है 'जोधा अकबर की ऐतिहासिक प्रेम कहानी' के बारे में इतिहासकारों के बीच मतभेद है. जिनमें से कुछ लोग जोधा अकबर की पूरी कहानी को सत्य कहानी मानते हैं. वहीं कुछ इतिहासकारों का कहना है, कि जोधा नामक किरदार का अस्तित्व इतिहास में कहीं देखने को नही मिलता है |

जोधा अकबर की पूरी कहानी | Jodha Akbar History in Hindi

Jodha Akbar History in Hindi



तो आए जानते है :-

जोधा को इतिहास में हरकाबाई के नाम से जाना जाता है. जोधा राजपूत राजा भारमल की पुत्री थी. जोधा बाई का अकबर से विवाह एक राजनीतिक समझौता था |

जोधा अकबर की प्रेम कहानी भारतीय इतिहास की एक अनोखी प्रेम कहानी है. जोधा अकबर के बारे में लोगों के अलग-अलग मत हैं तथा इतिहास में इस कहानी का पुख्ता प्रमाण देखने को नहीं मिलता है |

 बात उस समय की है जब अकबर अपने साम्राज्य के विस्तार में लगा हुआ था. उस समय अकबर के सबसे बड़े दुश्मन राजपूत राजा हुआ करते थे. अकबर भी इस बात से भली भांति परिचित था कि राजपूत राजाओं से टक्कर लेना इतना आसान नहीं है. इसीलिए अकबर ने एक कूटनीति निकाली !


वह राजपूतों से युद्ध के बजाय उनसे पारिवारिक रिश्ते बनाना ज्यादा बेहतर समझता था. हालांकि अकबर के पास इतिहास के उस दौर की सबसे शक्तिशाली सेना थी. लेकिन अकबर युद्ध के दौरान खून खराबे और जान-माल से होने वाले नुकसान को ज्यादा पसंद नहीं करता था. इसीलिए उसने राजपूतों से पारिवारिक रिश्ते बनाना ज्यादा बेहतर समझा |

जब अकबर ने राजा भारमल के राज्य पर चढ़ाई की और उनके तीनो बेटों को बंदी बना लिया. तब राजा भारमल ने अकबर से संधि कर ली और अपनी पुत्री जोधा का विवाह अकबर के साथ कर दिया. देखा जाए तो जोधा का विवाह एक राजनीतिक समझौता था, जो कि अकबर के कहर से अपने राज्य को बचाने के लिए राजा भारमल ने किया था |


अकबर चाहता तो जोधा का धर्म परिवर्तन करवा सकता था. लेकिन अकबर ने ऐसा नहीं किया. अकबर को उस समय का एक महान राजा भी बताया गया है इतिहासकारों का मानना है कि पूरे मुगल शासन काल में अकबर एक ऐसा शासक था. जहां पर उसके शासनकाल के दौरान सभी धर्मों के लोग खुशी खुशी रहते थे. शायद! इसीलिए अकबर दोनों धर्मों का चहेते मुगल शासक था |


इन्हीं कारणों की वजह से जोधा के मन में अकबर के प्रति आदर और प्रेम का भाव उत्पन्न हो गया और अकबर भी जोधा को सभी रानियों में श्रेष्ठ रानी की नजरों से देखता था. अकबर जोधा के साहस और बौद्धिक क्षमता का कायल था. वह अक्सर कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले जोधा से सलाह मशवरा करता था. बाद में जोधा को "मल्लिका-ए-हिंद" का खिताब भी हासिल हुआ. इसीलिए जोधा अकबर की कहानी को प्रेम कहानी की नजरों से देखा जाने लगा.

जोधा ने दो पुत्रों को जन्म दिया. जिनमें से पहले पुत्र "हसन हुसैन" की मृत्यु जन्म के कुछ ही महीनों बाद हो गई. बाद में जोधा की दूसरी संतान "जहांगीर" ने मुगल साम्राज्य पर लंबे समय तक राज किया था |


जानकारों के अनुसार अकबर ने जोधा के लिए किला बनवाया था. बताया जाता है कि अकबर ने उस किले में जोधा के लिए राम मंदिर का निर्माण कराया था. इसी वजह से हमें अकबर के शासन काल में हुई नक्काशी में दोनों धर्मों की कला का समावेश देखने को मिलता है. लेकिन कई इतिहासकारों का मत है कि जोधा एक काल्पनिक पात्र था. जिसका प्रमाण किसी भी पुस्तक में पुख्ता रूप से नहीं मिलता है. जोधा के अस्तित्व के बारे में लोगों और इतिहासकारों के अलग-अलग मत हैं |


इस विडिओ में  " जोधा अकबर की पूरी कहानी - Jodha Akbar Story in Hindi" भाषा में बताया गया है | तो आप video जुरूर देखे – तथा चेंनल को subscribe करना मत भुलना जी |

जोधा अकबर की पूरी कहानी | Jodha Akbar History in Hindi



दोस्तों  :- "जोधा अकबर की पूरी कहानी" पर आप अपनी प्रतिक्रिया जरुर दे – हमे आप की प्रतिक्रिया बहुत ख़ुशी प्रदान करती है तो आप कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरुर दे |

jodha akbar serial story in hindi,jodha akbar ki sachi kahani,history of jodha akbar love story,jodha akbar ki kahani,jodha akbar ki asli kahani,jodha bai kiski patni thi,jodha akbar story,jodha akbar ki puri kahani

-----------------------------------------------------

Hindi Good Morning Thoughts & Status | हिन्दी ...Yourself Quotes

======================


0 comments: